ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

14 पुलिस अफसरों का तबादला, यहां देखिये पूरी लिस्ट

DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले के 14

14 पुलिस अफसरों का तबादला, यहां देखिये पूरी लिस्ट
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले के 14 पुलिस अफसरों का तबादला किया है. तबादले की सूची में इंस्पेक्टर, दारोगा और एएसआई शामिल हैं. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है, जिसे आप देख सकते हैं.


दरभंगा के बाबू राम ने जिले के 14 पुलिस अफसरों का तबादला किया है. इंस्पेक्टर दिलीप कुमार को एसएसपी ऑफिस का ओएसडी और इंस्पेक्टर सुबोध ठाकुर को सीआईएटी प्रभारी और वाहन चेकिंग अभियान की जिम्मेदारी दी गई है. दारोगा मनोज कुमार शर्मा को एपीएम थानाध्यक्ष बनाया गया है. मनोज कुमार शर्मा को एपीएम थानाध्यक्ष बनाया गया है.


विश्वविद्यालय से दारोगा मो. शमशाद को फेकला ओपी में योगदान देने को कहा गया है. जबकि, बहादुरपुर से संजय कुमार को रैयम थाना में बतौर कनीय दारोगा के रूप में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. वहीं, विधेश कुमार सिंह को सिंहवाड़ा, अरूण कुमार झा को जाले, मोहसिन खां को लहेरियासराय, सुभाषचंद्र मंडल को बहादुरपुर और आशु दारोगा शंभूनाथ झा एसएसपी के आदेश के तहत सदर एसडीपीओ कार्यालय में योगदान देंगे.


सहायक दारोगा अरूण यादव को बहेड़ा, विधि व्यवस्था से उमेश कुमार सिंह को जाले, सिंहवाड़ा से रूपलाल बैठा को बिरौल, रहमतुल्ला खां को सिंहवाड़ा और मनीगाछी से बच्चन पासवान को बहेड़ा थाना भेजा गया है.  सभी पुलिस पदाधिकारियों को एसएसपी ने दो दिनों के अंदर चार्ज देकर योगदान देने को कहा है.


14 पुलिस अफसरों का तबादला, यहां देखिये पूरी लिस्ट

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता