ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार में मुखिया पति पर आधी रात जानलेवा हमला: रंगदारी से इनकार पर पिस्टल की बट से सिर फोड़ा, हालत गंभीर

Bihar News: दरभंगा में आधी रात हुई एक खौफनाक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मुखिया के पति पर हुए इस हमले के पीछे रंगदारी का एंगल सामने आ रहा है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं, जबकि पुलिस...

बिहार में मुखिया पति पर आधी रात जानलेवा हमला: रंगदारी से इनकार पर पिस्टल की बट से सिर फोड़ा, हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंचायत प्रतिनिधि के परिवार को निशाना बनाते हुए मुखिया के पति पर जानलेवा हमला किया गया। ओक्षौल पंचायत की मुखिया निक्की कुमारी के पति सूरज कुमार को बदमाशों ने पिस्टल की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार गांव में आयोजित एक सामाजिक भोज से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास पहुंचे, वहां पहले से कुछ लोग एक गाड़ी के साथ मौजूद थे। अचानक उन लोगों ने उन्हें घेर लिया और रंगदारी की मांग करने लगे।


बताया जा रहा है कि जब सूरज कुमार ने रंगदारी देने से साफ इनकार किया, तो हमलावर भड़क उठे। इसके बाद उन्होंने पिस्टल की बट से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में सूरज कुमार का सिर बुरी तरह फट गया और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।


घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।


इस मामले में मुखिया निक्की कुमारी ने बहादुरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इनमें गणिपुर तरौनी निवासी अजय सिंह, कुणाल कुमार सिंह और काली गांव निवासी विशाल कुमार सिंह शामिल हैं।


मामले को लेकर बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।