ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

इश्क बना मौत की वजह! होटल से निकले युवक का पीछा कर मारी गोली, इलाके में सनसनी

Crime News: दरभंगा में प्रेम प्रसंग ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत...

इश्क बना मौत की वजह! होटल से निकले युवक का पीछा कर मारी गोली, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में प्रेम प्रसंग एक युवक की मौत की वजह बन गया। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मोहल्ले में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी मो. रहमत अली के 24 वर्षीय बेटे मो. अरमान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। परिवार के मुताबिक, अरमान का एक युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था और यही संबंध उसकी मौत की वजह बन गया।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम अरमान अपनी प्रेमिका के साथ एक होटल गया था। वहां से निकलने के बाद कुछ युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। नाका छह के पास उन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान अरमान ने अपने घरवालों से ऑनलाइन 2000 रुपये मंगवाए थे। इसके बाद अचानक उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया।


रातभर जब अरमान घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने एपीएम थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और खुद भी उसकी तलाश में जुट गए। पूरी रात बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह पुलिस ने फोन कर अरमान की हत्या की सूचना दी, जिसे सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सदर डीएसपी-1 राजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध युवकों की पहचान करने में जुटी है।


इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।