ब्रेकिंग
खान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलाखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसला

दरभंगा के केवटी थाना परिसर में घूसखोरी का वीडियो वायरल, चौकीदार नोट लेते कैमरे में कैद

दरभंगा के केवटी थाना परिसर में रिश्वत लेते एक चौकीदार का वीडियो वायरल हो गया है। शिक्षक से छेड़खानी मामले को दबाने के लिए पैसे लेने का आरोप है। वीडियो पर प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में है।

Bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में आए दिन घूसखोर निगरानी के हत्थे चढ़ रहे हैं, इसके बावजूद रिश्वतखोर अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्होंने हम नहीं सुधरेंगी की कसम खा ली है। ताजा मामला दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र का है जहां थाने के चौकीदार का घूस लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि वीडियो में थाने का चौकीदार राहुल है जो नोट लेते हुए साफ दिख रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह मामला जांच का विषय है। 


सूत्रों के अनुसार, यह रिश्वत एक शिक्षक के छेड़खानी मामले को रफा-दफा करने के लिए ली गई। कहा जा रहा है कि थाने के ही परिसर में इस पूरे सौदेबाज़ी का खेल चला। चौकीदार शिक्षक से 15 हजार की मांग कर रहा है लेकिन शिक्षक 10 हजार रुपया दिया और कह रहा है आपके पैर पकड़ रहे है माफ कर दीजिए नहीं हो पाया लेकिन चौकीदार राहुल कह रहा है पांच देना ही होगा और 10 हजार लेते वीडियो में दिख भी रहा है।


अब सवाल यह है कि थाना परिसर के अंदर ही अगर चौकीदार खुलेआम रुपये ले रहा था तब कानून-व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले पुलिस अधिकारी क्या कर रहे थे? वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद वरीय अधिकारी क्या कार्रवाई करते है।