ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

दरभंगा के क्वारेंटाइन सेंटरों की दुर्दशा का VIDEO वायरल, DM ने दी सफाई

DARBHANGA: लॉक डाउन के दौरान प्रदेश से लौट रहे प्रवासियों को बेहतर सुविधा देने की बात कह, सरकार के द्वारा इन जगहों पर मिडिया के कवरेज पर रोक लगा दिया गया है। वही सरकार के लाख प्रया

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DARBHANGA: लॉक डाउन के दौरान प्रदेश से लौट रहे प्रवासियों को बेहतर सुविधा देने की बात कह, सरकार के द्वारा इन जगहों पर मिडिया के कवरेज पर रोक लगा दिया गया है। वही सरकार के लाख प्रयास  के वावजूद सूबे के विभिन्न क्वारंटाइन सेन्टरो से प्रतिदिन खामियों का खबर सामने आ रही है। वही मीडिया पर लगे प्रतिबंध की जानकारी क्वारंटाइन सेन्टरो पर रह रहे लोगो को लगी तो, अब वे लोग खुद से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो को वायरल कर खामियों को उजागर कर रहे है।


वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है वहां की व्यवस्था 

ताजा मामला दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान प्रखंड के औराही पंचायत के क्वारंटाइन सेन्टर की है। जहां पर रह रहे प्रवासी मजदूरों ने सेन्टर की बदहाली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए वहां की खामियों को दिखाया है। जिसमे लोगों को सोने के लिए ना तो समुचित बिस्तर का व्यवस्था किया गया है और ना ही पीने के लिए पानी। वीडियो में एक युवक पिने के पानी के बोतल में गन्दा पानी दिखा है। वही जिला प्रशासन की माने तो सभी क्वारंटाइन सेन्टरो पर सरकार की ओर से सारी मूलभूत सुविधाये प्रदान की जा रही है।


क्वारंटाइन केन्द्र पर आ रहे लोगो को दिया जा रहा है जरूरत का समान 

वही दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन की माने तो क्वारंटाइन केन्द्र पर आ रहे लोगो को जरूरत का समान दिया जा रहा है। जिसमे बाल्टी, मग, थाली, कटोरी, कपड़े सहित जरुरत के अन्य समानो को दिया जा रहा है। वही उन्होंने कहा की क्वारंटाइन सेन्टर पर सोशल डिस्टेंस पालन कराने का निर्देश दिया गया है। सभी सेन्टरों पर सीसीटीवी कैमरा से निगरानी करने के साथ ही बैरेकेटिंग किया गया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता