ब्रेकिंग
Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट

दरभंगा में अगलगी की भीषण घटना: 4 सिलेंडर ब्लास्ट से 6 घर जलकर राख, 12 लाख से अधिक का नुकसान

दरभंगा के हसन चक में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। धमाके से छह घर जलकर राख हो गए और करीब 12 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग

बिहार
इलाके में मचा हड़कंप
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA:- दरभंगा के हसन चक में शनिवार को अगलगी की भीषण घटना में 4 सिलेंडर ब्लास्ट हो गये। जिससे 6 घर जलकर राख हो गये। अगलगी की इस घटना में12 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।  


दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के हसन चक स्थित राज हाई स्कूल के पास शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। झोपड़ी बनाकर रह रहे स्थानीय लोगों के बीच अचानक हुए चार सिलेंडरों के धमाके से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आते ही आसपास के छह घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अनुमान है कि 12 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया।


गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक संजय सरावगी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।