ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की बड़ी कार्रवाई: सीओ से मांगा शो-कॉज, अमीन को ट्रांसफर करने का दिया आदेश

दरभंगा के लहेरियासराय ऑडिटोरियम में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम हुआ। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सीओ से जवाब तलब किया और अमीन के तबादले का आदेश दिया।

bihar
एक्शन में विजय सिन्हा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के लहेरियासराय ऑडिटोरियम में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार के डिप्टी सीएम व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भूमि व्यवस्था की पुरानी बीमारी का इलाज शुरू किया गया है। व्यवस्था में मार्च तक सुधार करने का लक्ष्य अधिकारियों को उन्होंने दिया। मंत्री विजय सिन्हा ने एक अंचलाधिकारी (CO) से स्पष्टीकरण मांगा और अमीन का ट्रांसफर करने का आदेश दिया। 

लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने 18 प्रखंडों से आए लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान कई जमीन संबंधित मामलों को निपटाया किया गया। 


मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल भाषण देने का मंच नहीं, बल्कि जनता की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सुनने, समझने और समाधान सुनिश्चित करने का माध्यम है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बीमारी पुरानी है, लेकिन अच्छी दवा के साथ इलाज शुरू हो चुका है। बीमारी ठीक होने में समय लगेगा, लेकिन मार्च तक व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य तय किया गया है।


वही सुनवाई के दौरान मंत्री विजय कुमार सिन्हा सदर प्रखंड के सीओ रणधीर कुमार पर भड़क गए। उनके खिलाफ मंत्री के सामने ही लोग शिकायत करने लगे। सीओ के द्वारा लोगों की समाधान का समाधान नहीं निकाले जाने पर डिप्टी सीएम ने सदर प्रखंड के सीओ रणधीर कुमार स्पष्टीकरण माँगते हुए जवाब तलब किया. वहीं बहादुरपुर प्रखंड में तैनात अमीन का भी ट्रांसफर करने का आदेश दिया। अमीन पर लोगों ने आरोप लगाया कि उसने अपने गांव में ही अपनी तैनाती करवा लिया है और जमीन संबंधी मामलो में लोगों को परेशान किया करता है।


टैग्स