ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Darbhanga Airport : दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए नई उड़ानें, जान लीजिए शिड्यूल

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में रहने वाले लोगों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अब दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली व मुंबई के लिए दो नयी उड़ानें जल्द शुरू हो सकती हैं। जदयू के राष

Darbhanga Airport : दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए नई उड़ानें, जान लीजिए शिड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में रहने वाले लोगों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अब दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली व मुंबई के लिए दो नयी उड़ानें जल्द शुरू हो सकती हैं। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि विमानन कंपनी इंडिगो ने दोनों रूटों पर उड़ान शुरू करने के लिए आवेदन किया है। इसके बाद जल्द ही इन्हें मंजूरी दी जाएगी। 


वहीं,दरभंगा सदर प्रखंड के रानीपुर में बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि स्लॉट के लिए नागरिक उद्दयन मंत्री से अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि दिल्ली व मुंबई में स्लॉट मिल जाने पर एक दिसंबर से नयी उड़ान शुरू हो सकती है। नई दिल्ली के लिए यह सेवा रोजाना होगी, जबकि मुबई के लिए सप्ताह में चार दिन।


बताया जा रहा है कि वर्तमान में दरभंगा से  दिल्ली के लिए रोजाना दो उड़ानें जबकि मुंबई के लिए एक उड़ान है। दरभंगा एयरपोर्ट से अभी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई व हैदराबाद के लिए कुल पांच जोड़ी उड़ानें हैं। लेकिन, जल्द ही इनकी संख्या बढ़ने वाली है। इससे लोगों को काफी सुविधा मिल जाएगी और लोगों को बिहार से बाहर जाने में आसानी होगी। 


गौरतलब हो कि, वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट पर इंडिगो व स्पाइसजेट अपनी सेवा दे रही हैं। इन दोनों कंपनियों का तीन साल का करार पूरा हो चुका है। यहां विभिन्न रूटों पर सेवा देने के लिए मंत्रालय ने विमानन कंपनियों से आवेदन मांगा था। दरभंगा से दिल्ली और मुंबई की उड़ान सेवा के लिए पहला आवेदन देनेवाली कंपनी इंडिगो बन गयी है। उम्मीद है कि अन्य कंपनियां भी दरभंगा से सेवा देने के लिए आवेदन कर सकती हैं। यहां से अधिक संख्या में विमानों का परिचालन होने से किराये में भी कमी आएगी।