ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

दरभंगा एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ युवक अरेस्ट, जा रहा था मुंबई

DARBHANGA : दरभंगा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक के बैग से तीन जिंदा कारतूस मिला. युवक दरभंगा से मुंबई जा रहा था. बताया जा रहा है कि दरभंगा के अलीनगर थ

दरभंगा एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ युवक अरेस्ट, जा रहा था मुंबई
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA : दरभंगा एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक के बैग से तीन जिंदा कारतूस मिला. युवक दरभंगा से मुंबई जा रहा था. 

बताया जा रहा है कि दरभंगा के अलीनगर थाना इलाके के असकौल गांव  का रहने वाला युवक रामविलास पासवान शुक्रवार को मुम्बई जाने के लिये एयरपोर्ट पहुंचा था. युवक जब बोडिंग के लिए पहुंचा तो स्कैनर मशीन से उसके बैग की जांच की गई. तभी उसके बैग के अंदर एक डिब्बे में तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया. 

बरामद की गई कारतूस 7.62 एमएम बोर की है. जिसके बाद युवक को सदर थाना को सुपुर्द कर दिया. पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह कारतूस लेकर मुंबई जा रहा था. वह यह कारतूस अपने दोस्त को दे देता और दुबई चला जाता, लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार हो गया. 

पुलिस अभी भी गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ कर रही है. युवक ने बताया कि वह दुबई में पहले भी रह चुका है. वहीं, एसएसपी ने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपित से पूछताछ जारी है.