ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

दरभंगा एयरपोर्ट को जमीन नहीं दे रहा एयरफोर्स, टर्मिनल बिल्डिंग बनाने में हो रही काफी दिक्कत

DARBHANGA : दरभंगा एयरपोर्ट का विस्तार करने में थोड़ी सी दिक्कतें आ रही हैं. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा है कि एयरफोर्स को पैसा दिए जाने के बावजूद भी अब तक

दरभंगा एयरपोर्ट को जमीन नहीं दे रहा एयरफोर्स, टर्मिनल बिल्डिंग बनाने में हो रही काफी दिक्कत
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA :  दरभंगा एयरपोर्ट का विस्तार करने में थोड़ी सी दिक्कतें आ रही हैं. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा ने कहा है कि एयरफोर्स को पैसा दिए जाने के बावजूद भी अब तक जमीन नहीं मिल पाया है. जिसके कारण नई टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो पाया है. एयरफोर्स का जमीन अब तक पेंडिंग है. जैसे ही रिलीज होगी, एयरपोर्ट का विस्तार हो जायेगा. 


संजय झा ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति दरभंगा एयरपोर्ट होगा इसके लिए मुख्यमंत्री ने 2018 में ही घोषणा कर दिया और अब मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्यापति के नाम पर दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण करने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है.


संजय झा ने दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार में रुकावट के लिए एयर फोर्स अथॉरिटी को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि बिहार सरकार ने एयर फोर्स ऑथॉरिटी को जमीन का पैसा दे दिया.इसके बाद भी एयर फोर्स की तरफ से जमीन नहीं दिया गया इस कारण नया टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण नहीं हो रहा है.फिलहाल एक हवाई जहाज यात्री की क्षमता के अनुसार ही दरभंगा में टर्मिनल बना है. ऐसे में जब ज्यादा उड़ान एक साथ शुरु किया जाएगा तो समस्या आएगी.


उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब बिहार सरकार ने पैसा एयर फोर्स को दे दिया.तो उन्हें जमीन दे देना चाहिए. ताकि जल्द नए टर्मिनल का निर्माण हो सके. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Prashant

FirstBihar संवाददाता