ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूर

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इंडिगो की दिल्ली-दरभंगा फ्लाइट के भी रद्द होने की आशंका, नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं होने से बढ़ी परेशानी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 रद्द कर दी गई। रोज़ की तरह यात्री अपनी-अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन जब उन्हें मुंबई फ्लाइट के रद्द होने की सूचना मिली, तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।


जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे दरभंगा पहुंचती है और करीब 30 मिनट बाद मुंबई के लिए रवाना होती है। इस बार विमानन कंपनी ने पहले फ्लाइट के विलंब से आने और दोपहर 1:30 बजे उड़ान भरने की सूचना दी। लेकिन इसके बाद लगभग 2:00 बजे यह जानकारी दी गई कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसको लेकर यात्रियों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से तीखी नोकझोंक की और गुस्से में जमकर खरी-खोटी सुनाई।


उधर, दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 के भी रद्द होने की आशंका जताई जा रही है। कंपनी की ओर से इसे शाम 6:50 बजे दरभंगा पहुंचने की सूचना दी गई है, लेकिन चूंकि दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है, ऐसे में इस फ्लाइट के भी रद्द होने की संभावना है, जिससे यात्रियों की चिंता और बढ़ गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता