ब्रेकिंग
दरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीनादरभंगा के BDO आनंद कुमार विभूति के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 70 लाख के मकान और 16 प्लॉट के दस्तावेज मिलेछपरा सदर अस्पताल में एक बेड पर दो मरीज, फर्श पर इलाज, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर हंगामा, प्रबंधक की शिकायत पर पहुंची पुलिसBihar News: EOU के नाम पर धमकाने में फंस गए पटना के ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता की शिकायत पर असली ईओयू ने किया गिरफ्तार...पटना में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, जेपी गंगा पथ पर निगरानी की बड़ी कार्रवाईबिहार में संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी, प्रोफेसर को अब ₹2.07 लाख रुपया मिलेगा महीना

दरभंगा: पोखर में डूबने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दरभंगा में सीएम आर्ट्स कॉलेज लॉज के पास पोखर में डूबने से 12 वर्षीय छात्र पियूष कुमार साहा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मचा हुआ है। वही इलाके में शोक की लहर है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा के सीएम आर्ट्स कॉलेज लॉज के पास स्थित पोखर में डूबने से मंगलवार को 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी। मृतक की पहचान श्रवण साहा के पुत्र पियूष कुमार साहा के रूप में  हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।  परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि पियूष कुमार साहा कक्षा पांचवीं का छात्र था और वार्ड संख्या-23, वाजिदपुर चौक, किलाघाट का रहने वाला था। पोखर में डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।


पियूष के माता-पिता हैदराबाद के सिकंदराबाद में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मौजूद बड़े भाई और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत की खबर से मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

टैग्स