ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

डांसर के साथ फिर ठुमका लगाते दिखे JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा- संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं

BHAGALPUR: इस वक़्त की खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वो बुलेट पर जीजा गाने पर बालाओं

डांसर के साथ फिर ठुमका लगाते दिखे JDU विधायक गोपाल मंडल, कहा- संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं
Desk
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक़्त की खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल  वीडियो में वो बुलेट पर जीजा गाने पर बालाओं के साथ डांस करते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि विधायक भागलपुर किसी रिसेप्शन में पहुंचे थे। वहां खूबसूरत बालाओं को देख स्टेज पर चढ़ गए और कुर्ता उठाकर भोजपुरी गाने पर नाचने लगे। 


शादी के रिसेप्शन में गए थे गोपाल मंडल

दरअसल, बीते दिनों सबौर के फतेहपुर गांव में विधायक एक रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे हैं। गाना बजता और लोगो को डांस करता देखा तो ठुमके लगाने में जदयू विधायक ने जरा सी भी देरी नहीं की। वो तुरंत स्टेज पर चढ़कर बार-बालाओं का अपने अतरंगी अंदाज में हाथ पकड़कर, उन्हें फ्लाइंग किस देकर डांस करने लगे। 


संगीत सुनकर बेकाबू हो जाते है गोपाल मंडल

इसी दौरान विधायक ने कहा कि जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं। और अपने आप थिरकने लगता हूं। बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कॉल किया था। वो पूछे आप नाचते क्यूं हैं? तो मैंने कहा- कलाकार को नाचने से कोई नहीं रोक पाता है। ठुमके लगाते विधायक को रिसेप्शन में मौजूद लोगो ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विधायक के इस वीडियो को काफी लोग पसंद भी कर रहे हैं। 


टैग्स