ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

दानापुर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,कई लोग फंसे,रेस्क्यू जारी

दानापुर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दमकल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं। रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

Bihar
भीषण अगलगी की घटना
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे दानापुर इलाके से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां आशियाना महेंद्र एनक्लेव कॉम्प्लेक्स स्थित Caelium रेस्टोरेंट में भीषण अगलगी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सेलम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग चारो तरफ फैल गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने में लगे हैं। 


बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पटना के सगुना मोड़ स्थित एक कॉम्पलेक्स में चौथी मंजिल पर Caelium रेस्टोरेंट है, जिसमें आग लगी है। फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में लगी है। मौके पर लोगों की भाड़ी भीड़ देखी जा रही है। रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी आग को बुझाने में जुटे है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। लेकिन अगलगी की असली वजह जांच के बाद ही पता चलेगा। 

दानापुर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,कई लोग फंसे,रेस्क्यू जारी

टैग्स