ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

दानापुर में जमकर बवाल, पथराव में 5 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान रोड को किया जाम

PATNA : बड़ी खबर पटना के दानापुर से आ रही है, जहां नासरीगंज गंगा घाट में नाव चलाने वाले नाविकों ने अपने साथ हुए मारपीट के बाद दानापुर-गांधी मैदान सड़क को पूरी तरह से जाम कर दि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना के दानापुर से आ रही है, जहां नासरीगंज गंगा घाट में नाव चलाने वाले नाविकों ने अपने साथ हुए मारपीट के बाद दानापुर-गांधी मैदान सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है. नाविक सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर रहे हैं.  

नाविकों का कहना है कि पहले जिस घाट पर हमलोग नाव लगाकर नदी में आया जाया करते थे, उस घाट से हमे प्रशासन हटाकर  दूसरे घाट से आने जाने का आदेश दिया गया है. दूसरे घाट पर नाव लगाने के बाद स्थानीय दबंग लोग नाव गंगा नदी में खोलकर बहा देते हैं और पूछने पर मारपीट करते हैं.

इसी दौरान आज स्थानीय लोगों ने नाविकों पर पथराव किया जिसमें 5 नाविक घायल हो गए. इसके बाद नाविकों का आक्रोश फूट पड़ा और दानापुर-गांधी मैदान रोड़ को जाम कर दिया. 

नाविकों की मांग है कि जब हम नाव का रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं तो गंगा नदी में यात्री ले जाने और ले आने के लिए नाव चलने दिया जाए. बता दें कि दानापुर दियारा के छह पंचायत और ढाई लाख की आबादी प्रतिदिन गंगा नदी में नाव से रोजमर्रा के सामान के लिए दानापुर आते हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर नाविकों को समझाने का प्रयास कर रही है पर नाविक अपने पुराने घाट से नाव चलाने की मांग को लेकर अड़े हैं. 



रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता