ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

बिहार में दलीय आधार पर हो सकता है निकाय चुनाव, सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट

PATNA: बिहार में नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर हो सकते हैं. इसके साथ ही मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षदों का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति करने की सिफा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में नगर निकायों के चुनाव दलीय आधार पर हो सकते हैं. इसके साथ ही मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद और उपमुख्य पार्षदों का चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति करने की सिफारिश की गई है. यानि मेयर, डिप्टी मेयर के लिए वोटर्स सीधे वोट करेंगे.


राज्य के नगर निकायों का चुनाव दलीय आधार पर कराने से संबंधित रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को मिला है. विकास एवं प्रबंधन संस्थान, पटना ने इसे लेकर स्टडी की है. जिससे संबंधित रिपोर्ट विभाग को सौंपी दी गयी है. अगर सरकार इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लेती है, तो राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर कराये जा सकते हैं. इसके अलावा नगर निकायों में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव सीधे कराने का भी प्रावधान हो जायेगा. 


दलीय आधार पर चुनाव कराने को लेकर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आपत्ति नहीं हैं. दलीय आधार पर चुनाव होने से निकायों की बुनियाद में ही सुधार हो जायेगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही समीक्षा कर इस पर फैसला किया जाएगा. इसके साथ ही राज्य के नगर निकायों में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग को रोकने के लिए उनकी चयन प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है. 



टैग्स