ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

दहेज़ में कैश और फ्रिज नहीं देने पर ससुर ने बहु के साथ किया गंदा काम, अब हो गया ये कांड

BETTIAH : बिहार बेतिया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अधेड़ व्यक्ति ने थाना परिसर स्थित बाथरूम में घुसकर खुदकुशी की कोशिश की है। हालांकि, गनीमत रही कि उसकी

दहेज़ में कैश और फ्रिज नहीं देने पर ससुर ने बहु के साथ किया गंदा काम, अब हो गया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BETTIAH : बिहार बेतिया से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां अधेड़ व्यक्ति ने थाना परिसर स्थित बाथरूम में घुसकर खुदकुशी की कोशिश की है। हालांकि, गनीमत रही कि उसकी जान नहीं गई और उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। यह घायल पड़ोसी  राज्य यूपी का निवासी बताया जा रहा है। 


दरअसल, जिले में अधेड़ व्यक्ति ने थाना परिसर स्थित बाथरूम में घुसकर खुदकुशी की कोशिश की है। इसने शौचालय के गेट में लगे लोहे की कुंडी को ही उसने अपने पेट में घोंप लिया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना जिले के बैरिया थाना की है। इस घटना में घायल हैदर अली उत्तर प्रदेश के तमकुही का रहने वाला है। 


बताया जा रहा है कि, हैदर अली ने अपने बेटे शेख हसन की शादी बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के शेख टोली निवासी करीम की बेटी हुस्न आरा खातून से अप्रैल 2023 में की थी। थानाध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि हैदर अली की बहू ने कोर्ट परिवाद दायर कर अपने ऊपर रेप करने और दहेज में दो लाख रुपए मांगने का आरोप हैदर अली और उसके परिजनों पर लगाया था। जिसके बाद हैदर अली को थाना बुलाया गया था।इसी बीच वह शौचालय जाने की बात कहकर बाथरूम गया और लोहे की कुंडी ही अपने पेट में घोंप ली। हालांकि कुछ देर बाद जब बाथरूम से नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने उसे खून से लथपथ पाया। जख्मी हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया है।


इधर, शादी के बाद हुस्न आरा खातून 29 अप्रैल को मायके से विदा होकर ससुराल चली गई। जहां ससुराल वाले दो लाख नगद, फ्रिज के लिए उसको प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच चार और छह जून को हैदर अली ने बहू से संबंध बना लिए। जब इसकी शिकायत लड़की ने ससुराल वालों से की तो उन लोगों ने मारपीट कर उसे चुप करा दिया। उस पर पहरा लगा दिया।12 जुलाई को किसी प्रकार लड़की ने पड़ोसी की मोबाइल से सारी बातों की जानकारी अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद उसके पिता गए और उसे बुलाकर बैरिया ले आए। इसके बाद आरा ने ससुर और ससुराल वालों पर कोर्ट परिवाद दायर कर उसे बैरिया थाना में भिजवाया। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता