ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

दाह संस्कार के लिए जा रहे लोगों की एम्बुलेंस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत

SASARAM: खबर बिहार के सासाराम की है, जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। घटना चेनारी के खुर्माबाद में एनएच के पास की है, जहां ट्रक और एम्बुलेंस में भीषण टक्कर हो गई।

दाह संस्कार के लिए जा रहे लोगों की एम्बुलेंस और ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत
First Bihar
2 मिनट

SASARAM: खबर बिहार के सासाराम की है, जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। घटना चेनारी के खुर्माबाद में एनएच के पास की है, जहां ट्रक और एम्बुलेंस में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। 


घटना के लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ लोग शव के दाह संस्कार के लिए एंबुलेंस से जा रहे थे। वे बोकारो से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान एम्बुलेंस की टक्कर एक ट्रक से हो गई हुए इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभू कुमार और गोपाल प्रसाद के रूप में की जा रही है। दोनों रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। दोनों मृतक बेगूसराय जिला के नावोकोठी के रहने वाले थे और बोकारो में अपनी चाची शांति देवी के निधन पर मातमपुर्सी के लिए पहुंचे थे। उसके बाद बोकारो से चाची शांति देवी के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। लेकिन ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 47 साल के शंभू कुमार और 55 साल के गोपाल प्रसाद सिंह की मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक महिला की निधन से पहले ही परिवार शोकाकुल था, वहीं दो अन्य लोगों की हादसे में मौत की खबर ने परिजनों को बेहाल कर दिया है। 


इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है। बोकारो से दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये लोग एक एम्बुलेंस में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक ने एम्बुलेंस में ठोकर मार दिया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता