ब्रेकिंग
जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार

साइबर क्रिमिनल को नहीं है पुलिस का डर, बिहार के डीजीपी का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट

PATNA : साइबर क्रिमिनल को पुलिस का डर नहीं है। आम लोगों को बात तो छोड़ दे ये क्रिमिनल बिहार के डीजीपी को भी नहीं छोड़ते। बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के नाम पर साइबर क्र

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : साइबर क्रिमिनल को पुलिस का डर नहीं है। आम लोगों को बात तो छोड़ दे ये क्रिमिनल बिहार के डीजीपी को भी नहीं छोड़ते। बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के नाम पर साइबर क्रिमिनल ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बना दिया। डीजीपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के नाम पर साइबर क्रिमिनल ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने के बाद कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी अभिनव कुमार सिंह को इसी फर्जी फेसबुक अकाउंट से दोस्ती का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। मामला गड़बड़ लगा तो उन्होंने आला पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी। डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के नाम पर फेसबुक अकाउंट तो है पर वह किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते हैं। लिहाजा अफसरों को यह समझते देर नहीं लगी कि किसी ने उनके नाम का फर्जी अकाउंट बनाया है।


डीजीपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आते ही पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।पटना के शास्त्रीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके पीछे कौन लोग हैं इसकी जांच शुरू हुई कि शातिर ने फेसबुक पर जिस आईडी से फर्जी अकाउंट बनाया था उसे डिलिट कर दिया। चूंकि आईडी डिलिट कर दी गई, लिहाजा उसका पता लगाने के लिए फेसबुक कंपनी को लिखा गया है।

टैग्स