ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज से शाही जश्न, दामाद को करोड़ों की डिफेंडर तो बेटे को BMW; 25 नवंबर को घोड़ा रेस में मिलेगा थार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की नौकरी रद्द होने पर नीरज कुमार ने अभ्यर्थियों को घेरा, बोले- दो बार बुलाया फिर भी नहीं आए, इतनी ठंड थी क्या?✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MOTIHARI:- पूर्वी चंपारण में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां हथियार के बल पर बाइक सवार

CSP संचालक से दिनदहाड़े 4 लाख की लूट, हथियार के बल पर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Santosh Singh
2 मिनट

MOTIHARI:-  पूर्वी चंपारण में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला चिरैया थाना क्षेत्र का है जहां हथियार के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने CSP संचालक से 4 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गए। लूट की इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोग भी दहशत में हैं।  


पीड़ित नसीम आलम SBI के CSP संचालक हैं जो अपने घर दीपही में सीएसपी चलाते हैं। लूट की वारदात उस वक्त हुई जब वे घोड़ासहन स्थित SBI की बगहा ब्रांच से 4 लाख रुपये निकाल कर अपने घर लौंट रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता कि पहले से घात लगाए अपराधी उनका इंतजार कर रहे हैं। बाइक सवार अपराधियों की नजर जैसे ही पड़ी हथियार के बल पर नसीम पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने सीएसपी संचालक नसीम से 4 लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चिरैया थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।