ब्रेकिंग
सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦मां के दूध से बच्चे के किडनी-लीवर को नुकसान!, सैंपल में मिले हानिकारक रसायन, KGMU की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

करंट लगने से आइस्क्रीम विक्रेता की मौत, फ्रिज में बर्फ रखने के दौरान हुआ हादसा

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिजली के करंट लगने से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन के घर मात

करंट लगने से आइस्क्रीम विक्रेता की मौत, फ्रिज में बर्फ रखने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिजली के करंट लगने से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन के घर मातम का माहौल कायम हो गया है। आसपास के लोग भी आइसक्रीम विक्रेता के घर पर इकट्ठा हो गए और परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। 


दरअसल, बेगूसराय में करंट लगने से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई है। मौत के विरोध में गुस्साए लोगों ने बर्फ फैक्ट्री मालिक के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सड़क जाम कर दिया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ला की है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस टीम को दी गई है। 


बताया जाता है कि सुबह सुबह फ्रीज में करंट लगने से आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णुपुर वार्ड-42 निवासी रवि प्रसाद गुप्ता का 18 वर्षीय पूत्र श्याम कुमार के रूप में हुई। यह फैक्ट्री में लगाए गए फ्रिज में बर्फ रखने गया था उसी दौरान फ्रिज में करंट प्रवाहित होने से करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम  मच गया। 


उधर, परिजनों ने बताया कि नाग पंचमी मेला को लेकर वह आइसक्रीम लेकर धबौली  बेचने गया था। आइसक्रीम बेचने के बाद बचे हुए समान को अपने अन्य तीन सहकर्मी के साथ फ्रिज में रखने गया था। इसी दौरान फ्रिज में करंट लगने से उनकी मौत हो गई। मौत की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क जामकर मालिक के खिलाफ नारेबाजी की व मुआवजा देने की मांग की।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता