ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान

Crime in Bihar : ताश का खेल देख रहे युवक की गले में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Crime in Bihar: समस्तीपुर जिले में हुए इस वारदात में पैदल आए बदमाशों ने युवक को घर से कुछ दूर गोली मारी और भाग निकले । जहां पैदल आए बदमाशों ने युवक को घर से कुछ दूर गोली मारी और भाग निकले। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BIHAR CRIME
bihar crime
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

bihar crime : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की घटना निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पैदल आए बदमाशों ने युवक को घर से कुछ दूर गोली मारी और भाग निकले। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में ताश का खेल देख रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। बिथान के सिहमा गांव में बदमाशों ने युवक बिट्टू कुमार (25) की गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। गोली युवक की गर्दन में लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पैदल आए बदमाशों ने युवक को घर से कुछ दूर गोली मारी और भाग निकले।


बताया जा रहा है कि, युवक अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक चौपटिया के पास ताश का खेल देख रहा था। उसी समय पैदल आये बदमाशों ने उसे गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी, बिथान थाना अध्यक्ष राजूकुमार के अलावा हसनपुर थाना व लरझा घाट थाना की पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस हत्या कारण तलाशने में जुट गयी है। हालांकि,डीएसपी ने कहा कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


इधर, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बदमाशों ने इस घटना को किस कारण इस वारदात को अंजाम दिया। मरनेवाले युवक की बदमाशों से क्या अदावत थी इसका भी खुलासा नहीं हो सका है। परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर समस्तीपुर के एसपी को बुलाने और हत्यारे को अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।