ब्रेकिंग
Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

कुएं से क्रिकेट बॉल निकालना तीन युवकों को पड़ा महंगा, जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई मौत

VAISHALI: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां क्रिकेट की गेंद ढूंढने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद मृत लड़कों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

VAISHALI: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां क्रिकेट की गेंद ढूंढने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद मृत लड़कों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गेंद कुएं में गिर गयी. इस दौरान तीनों युवक गेंद को ढूंढने कुएं में उतर गए जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की मौत दम घुटने से हो गई. 

क्रिकेट का गेंद ढूंढने के दौरान हादसा

घटना जिले के करतहां थाना इलाके के गुरमियां गांव की है. मृतक युवकों में दो सगे भाई हैं. आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस के होने के चलते यह हादसा हुआ है. घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है.

तीनों युवक हुए बेहोश

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि कुएं के गेंद को निकालने के चक्कर में पहले एक युवक रस्सी के सहार कुएं में उतरा. इस दौरान युवक कुएं के अंदर ही बेहोश हो गया. बाद में उस युवक को बचाने के चक्कर में दोनों भाई भी कुएं में उतर गए. जहां वो दोनों युवक भी बेहोश हो गए. जानकारी के बाद ग्रामीणों ने तीनों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां हॉस्पीटल पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया.