ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिलेबेगूसराय गैंगरेप कांड में SIT का एक्शन: गिरफ्त में आए दो और आरोपी, फरार अभियुक्त के घर बैंड बाजा लेकर पहुंची पुलिसदवा खरीदने निकले किसान की हत्या, पहले चार गोली मारी; फिर धारदार हथियार से मौत के घाट उताराबिहार में हर महीने मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, सभी ग्राम पंचायतों में होगा आयोजन; सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ‘यह हत्या है, दोषियों को फांसी होनी चाहिए’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले बिहार के पूर्व DGP अभयानंदBihar News: बिहार के इंजीनियर की कितनी काली कमाई है? अभियंता पवन ने दो साल में 10 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी, पटना से दिल्ली तक 13 संपत्ति मिले

विधायक के ऊपर जानलेवा हमला, CPIM MLA को दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के विभूतिपुर विधानसभा सीट से विधायक अजय कुमार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। अजय कुमार सीपीआईएम के विधायक हैं और हाल के दिनों में उनके ऊपर दूसरी बार अपराधियों ने

विधायक के ऊपर जानलेवा हमला, CPIM MLA को दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना
Santosh Singh
2 मिनट

SAMSTIPUR : समस्तीपुर के विभूतिपुर विधानसभा सीट से विधायक अजय कुमार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। अजय कुमार सीपीआईएम के विधायक हैं और हाल के दिनों में उनके ऊपर दूसरी बार अपराधियों ने हमला किया है। विधायक के कार्यालय के ऊपर दर्जनभर की संख्या में आए अपराधियों ने हमला किया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। इस दौरान उनके गार्ड को चोट भी आई है। 


विधायक के गार्ड अनिल राम ने बताया है कि लगभग 12 से15 की संख्या में लोग विधायक अजय कुमार के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उनके साथ भी मारपीट की। विधायक के गार्ड का कहना है कि लगातार अपराधी विधायक को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे थे। 


सीपीआईएम के विधायक उस वक्त पार्टी कार्यालय में ही मौजूद थे। विधायक अजय कुमार का कहना है कि 2 मई को भी उनके ऊपर हमला हुआ था लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब उनके जिला पार्टी कार्यालय के ऊपर हमला हुआ और अपराधी उन्हें निशाना बनाना चाहते थे। सीपीआईएम विधायक का कहना है कि इस मामले में उन्होंने एक वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस को शिकायत की है।

टैग्स