ब्रेकिंग
बिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्मबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

Bihar News: पूरे बिहार में आज से कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन

Bihar News: बिहार में अपनी चार सूत्री मांगों के समर्थन में लोअर कोर्ट के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण राज्यभर की निचली अदालतों में न्यायिक कार्य बाधित हो गए हैं.

Bihar News
कोर्ट कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूरे बिहार की निचली अदालतों के न्यायिक कर्मचारी आज से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कोर्ट कर्मी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण राज्यभर के निचली अदालतों में न्यायिक कार्य बाधित हो गए हैं। पटना में सिविल कोर्ट के कर्मचारी सुबह से ही हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।


कोर्ट कर्मी वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने, तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की पदोन्नति, अनुकंपा पर बहाली और विशेष न्यायिक कैडर लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले पटना सिविल कोर्ट में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी गई है।


पटना सिविल कोर्ट में इसका असर देखने को मिल रहा है। कोर्ट कर्मी अपनी चार सूत्री मांग को लेकर पटना सिविल कोर्ट के गेट नंबर 1 के बाहर हाथ में पोस्टर बैनर लेकर धरना पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। 


बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश्वर तिवारी ने कहा है कि बिहार के सभी 38 जिलों के सिविल कोर्ट और अनुमंडल कोर्ट के कर्मचारी न्यायिक कार्य से अलग रहकर कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।