ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

कोर्ट की कार्यवाही का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण करने वाला देश में पांचवा हाईकोर्ट बना पटना उच्च न्यायलय

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कोर्ट की कार्यवाही का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण करने वाला देश में पांचवा हाई कोर्ट बन गया है पटना हाई कोर्ट. इसके पूर्व कर्नाटक, मध

कोर्ट की कार्यवाही का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण करने वाला देश में पांचवा हाईकोर्ट बना पटना उच्च न्यायलय
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. कोर्ट की कार्यवाही का यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण करने वाला देश में पांचवा हाई कोर्ट बन गया है पटना हाई कोर्ट. इसके पूर्व कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओड़िसा और गुजरात हाई कोर्ट में कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा चुका है.


जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह व जस्टिस मधुरेश प्रसाद की खंडपीठ की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया गया. गुजरात हाई कोर्ट द्वारा कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण खुले कोर्ट की धारणा को कार्यन्वित और विस्तार करने के खयाल से किया गया था. इसके बाद, कर्नाटक हाई कोर्ट, मध्य प्रदेश और ओड़िसा हाई कोर्ट में शुरू हुआ. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मीडिया को खबर देने के खयाल से पत्रकारों ने याचिका दायर किया था.


इसपर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने यू ट्यूब पर सीधा प्रसारण शुरू किया. इसी प्रकार से पारदर्शिता को बढ़ावा देने के खयाल से ओडिशा हाई कोर्ट में सीधा प्रसारण शुरू किया गया था.


हाल ही में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका ने भी कोर्ट की कार्यवाही का सीधा प्रसारण का समर्थन किया था. उनका कहना था कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि संसद की कार्यवाही लाइव की जा सकती है, तो कोर्ट की कार्यवाही  क्यों नहीं.

टैग्स