ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

कोरोना के कारण टैक्स डिफॉल्टरों को राहत, बिहार सरकार ने बैंक खाता सील करने पर रोक लगायी

PATNA : कोरोना संकट के कारण बिहार के टैक्स डिफॉल्टरों को भी राहत मिल गयी है. राज्य सरकार ने टैक्स डिफॉल्टरों का खाता सील करने की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. बिहार के डिप्टी स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के कारण बिहार के टैक्स डिफॉल्टरों को भी राहत मिल गयी है. राज्य सरकार ने टैक्स डिफॉल्टरों का खाता सील करने की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ये एलान किया है.


डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सरकार ने पूरे बिहार को लॉक डाउन कर दिया है. इसके कारण टैक्स डिफॉल्टरों को राहत दी गयी है. टैक्स भुगतान न करने के कारण सरकार ने उनके बैंक खातों को सील करने का आदेश दे रखा था. इस कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है.


बिहार में सरकार ने टैक्स नहीं चुकाने वाले 8033 करदाताओं के बैंक खातों को सील करने का आदेश दे रखा था. दरअसल जीएसटी लागू होने से पहले सेल्स टैक्स और एंट्री टैक्स न चुकाने वालों के पास 375 करोड़ रूपये बकाया है. उनके खिलाफ 4248 नोटिस जारी किये गये थे.



वहीं, जीएसटी लागू होने के बाद रिटर्न फाइल नहीं करने वालों, टैक्स देने में गड़बड़ी करने वालों के पास लगभग 300 करोड़ रूपये बकाया है. ऐसे 3785 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था. सरकार ने तत्काल प्रभाव से उसे वापस ले लिया है. सरकार कोरोना वायरस का खतरा कम होने के बाद कार्रवाई पर विचार करेगी.


डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने टैक्स चुकाने की सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है. उन्होंने टैक्सदाताओं से कहा है कि वे संकट की इस घड़ी में टैक्स चुकायें ताकि सरकार और मजबूती से इस महामारी से निपट सके.

टैग्स