ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कोरोना वायरस के कारण बजट सत्र हुआ छोटा, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद स्पीकर ने की घोषणा

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज ही खत्म हो जाएगा. बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन में इसकी घोषणा कर दी है.व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज ही खत्म हो जाएगा. बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन में इसकी घोषणा कर दी है.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस बात पर सहमति बनी. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति में लिए गए फैसले का प्रस्ताव विधानसभा में रखा. तेजस्वी यादव की तरफ से विजय कुमार चौधरी ने सदन में घोषणा की.विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कोविड-19 से पूरा विश्व अक्रांत है. इसलिए बजट सत्र आज ही खत्म हो जाएगा. सोमवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस बात का निर्णय लिया गया है.

विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से इस घोषणा के बाद कि बजट सत्र का आज ही अवसान हो जाएगा आनन-फानन में विधाई कार्यो का निपटारा किया जाने लगा उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने सीएजी की रिपोर्ट सदन में पेश की जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने कई समितियों का प्रतिवेदन भी सदन पटल पर रखा सत्र का अंतिम दिन होने के कारण आज प्रश्नोत्तर काल और शून्य काल की कार्यवाही भी नहीं हुई.

टैग्स