ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

पटना AIIMS में कोरोना संक्रमित ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

PATNA : देश भर में जारी कोरोना के कहर के साथ ही साथ ठीक होने वाले मरीजों की रेट 90 फिसदी से अधिक है. लेकिन अब कोरोना संक्रमितों में डिप्रेशन के भी मामले आने लगे हैं. भले ही वे लोग कोरोना से जंग जीत

पटना AIIMS में कोरोना संक्रमित ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप
Anamika
2 मिनट

PATNA : देश भर में जारी कोरोना के कहर के साथ ही साथ ठीक होने वाले मरीजों की रेट 90 फिसदी से अधिक है. लेकिन अब कोरोना संक्रमितों में डिप्रेशन के भी मामले आने लगे हैं. भले ही वे लोग कोरोना से जंग जीत जाएं पर मन से हार कर मौत को गले लगा ले रहे हैं. 

ताजा मामला पटना के एम्स से सामने आया है, जहां कोरोना संक्रमित ने बाथरुम में फांसी लागाकर सुसाइड कर लिया है. कोरोना संक्रमित के सुसाइड करने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया है. 

बताया जा रहा है कि सीवान के रहने वाले एक 67 साल के वृद्धा को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 7अक्टूबर को  पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां रविवार को उसने सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि बाथरूम में देर होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी जब गेट खुलवाने आए तो उसने गेट नहीं खोला. जिसके बाद गेट तोड़ा गया तो देखा गया कि वह बाथरुम में फंदे से झूल रहा है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.