ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

दूल्हा-दुल्हन राजी लेकिन लॉकडाउन का सितम, कोरोना संकट के बीच कैसे होगी शादी

PATNA : 14 अप्रैल के बाद शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है जिनकी शादियां ठीक हो चुकी है वह शुभ घड़ी आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन में दूल्हा दुल्हन के राजी रहने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : 14 अप्रैल के बाद शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है जिनकी शादियां ठीक हो चुकी है वह शुभ घड़ी आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन में दूल्हा दुल्हन के राजी रहने के बावजूद शादियों पर संकट खड़ा  है. कोरोना महामारी के बीच शादियां कैसे होंगी इसे लेकर सभी परेशान हैं. अप्रैल में 15 तारीख से विवाह के शुभ मुहुर्त की शुरूआत हो रही है और इस महीने में पांच मुहुर्त हैं. लेकिन लॉकडाउन के चलते सबपर ग्रहण लग गया है.

अप्रैल के बाद मई में होने वाली शादियां भी कैंसिल हो रही है. क्योंकि शादी से पहले उसकी तैयारियां की जाती है लेकिन लॉकडाउन होने के कारण न तो शॉपिंग हो पाई है और न ही बाजार खुले हैं. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की चिंता के कारण भी लोग मई में होने वालीं शादियों को भी कैंसिल कर रहे हैं. 

इसके चलते जून में शादियों का दवाब बढ़ सकता है. लेकिन जून में शादी के सिर्फ तीन शुभ मुहुर्त है. इसके बाद जुलाई से नबंवर तक कोई मुहुर्त नहीं है. अगले साल मार्च तक सीर्फ 6 ही शुभ मुहुर्त हैं. वहीं शादी के सीजन में लॉकडाउन होने के कारण कारोबार ठप पड़ गया है. शादी कराने वाले पुरोहीत भी परेशान हैं.