ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना संक्रमण की लिस्ट में पटना टॉप पर, जानिए किस जिले में हैं कितने मामले

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा पटना जिले से सामने आए हैं। संक्रमण के सूची में पटना जिला टॉप पर बना हुआ है। पटना में अब तक 166 मामले सामने आ चुके हैं। दो लोगो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा पटना जिले से सामने आए हैं। संक्रमण के सूची में पटना जिला टॉप पर बना हुआ है। पटना में अब तक 166 मामले सामने आ चुके हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 42 मरीज ठीक हुए हैं। पटना के बाद दूसरे नंबर पर मुंगेर है। मुंगेर में 133 संक्रमण के मामले आए हैं जिनमें से 92 ठीक हो चुके हैं। 


पटना और मुंगेर के बाद तीसरे नंबर पर रोहतास जिला है। रोहतास में 91 मामले आए हैं जबकि नालंदा में 72, मधुबनी में 73, बेगूसराय में 70, बक्सर में 63, गोपालगंज में 63, खगड़िया में 55, सीवान में 45, भागलपुर में 42, बांका में 40, नवादा में 40, कैमूर में 39, भोजपुर में 38, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, जहानाबाद में 28, पश्चिम चंपारण में 25, सुपौल में 24, शेखपुरा में 24, औरंगाबाद में 22, सहरसा में 22, कटिहार में 22, मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, दरभंगा में 16, समस्तीपुर में 16, वैशाली में 15, लखीसराय में 14, जमुई में 14, किशनगंज में 14, अरवल में 14, सारण में 14, गया में 11, सीतामढ़ी में 9, अररिया में 4 और शिवहर में 5 संक्रमण के केस आए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिहार में अभी भी 916 केस एक्टिव हैं जबकि 517 मरीज ठीक हो चुके हैं. बिहार के अंदर पिछले 7 दिनों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 135 है जबकि हफ्ते भर के अंदर बिहार में तीन लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। कुल कोरोना से आठ मरीजों की मौत बिहार में हुई है. 


टैग्स