ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कोरोना काल में तबादलों पर बिहार पुलिस एसोसियेशन ने जताया एतराज, मुख्यालय से ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग

PATNA : कोरोना काल में पुलिस अधिकारियों के तबादले पर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने एतराज जताया है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने मुख्यालय आई जी को पत्र ल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना काल में पुलिस अधिकारियों के तबादले पर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने एतराज जताया है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने मुख्यालय आई जी को पत्र लिखते हुए कहा है कि कोरोना काल में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए तत्काल उन तबादलों का आदेश स्थगित कर देना चाहिए, जो पिछले कुछ दिनों में किए गए हैं.


बिहार पुलिस एसोसिएशन का मानना है कि पुलिस महकमे में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है. कोरोना जैसी महामारी के बीच ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी की ऐसी स्थिति में तबादलों से परेशान हो रहे हैं. बिहार पुलिस एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने मुख्यालय आईजी को पत्र लिखा है. इस पत्र में कहा गया है कि कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए बिहार पुलिस एसोसिएशन के सदस्यों और पदधारकों का स्थानंतर आदेश स्थगित किया जाये. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी एसपी को निर्देश जारी किया जाये.



वर्तमान समय में पूरा विश्व और मानव सभ्यता कोरोना महामारी से युद्धरत है. पुलिसकर्मी कोरोंना योद्धा के रूप में सत्यनिष्ठा के साथ अपने परिवार को छोड़कर अपनी जान को संकट में डाल कर कोरोंना महामारी में हर चौक चौराहे,गलियों में कर्तव्य पथ पर डटे हैं. साथ ही काफ़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं उनके परिवार में भी कोरोना का संक्रमण फ़ैल रहा है. इसी बीच भारी संख्या में पुलिसवालों का तबादला किया गया है. इस तबादला से सभी पुलिसकर्मी असहज महसूस कर रहे हैं. कोरोना काल में विरमित के डर से काफी तनाव में हैं. 


बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने आईजी से मुलाकात की थी. वर्तमान समय में विरमित नहीं करने का निर्देश दिया गया है. आईजी की ओर से उन्हें आश्वासन भी मिला था.  कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण को स्थगित किया जाये. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें