ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

कोरोना की आफत के बीच पटना वालों को क्रिमिनल से राहत, बढ़ गये पति-पत्नी के विवाद

PATNA : राजधानी पटना में लॉकडाउन ने वो कमाल कर दिखाया है जो पटना पुलिस आज तक कर पाने में असफल दिख रही थी। लॉकडाउन के दौरान पटना में अपराध का ग्राफ लगभग शून्य की ओर पहुंच गया है। को

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लॉकडाउन ने वो कमाल कर दिखाया है जो पटना पुलिस आज तक कर पाने में असफल दिख रही थी। लॉकडाउन के दौरान पटना में अपराध का ग्राफ लगभग शून्य की ओर पहुंच गया है। कोरोना की आफत के बीच पटना वालों को क्रिमिनल से राहत मिली है। हालांकि इस दौरान घर में होने वाले छोटे-मोटे विवाद जरूर बढ़ गये हैं।


लॉकडाउन में पटना में हत्या, लूट, डकैती  और रेप जैसे जघन्य अपराध बिल्कुल थम गये हैं। पिछले लगभग एक सप्ताह से पटना पुलिस अपराधियों के पीछे भागने के बजाए कोरोना संदिग्धों के पीछे भाग रही है। पुलिस जरूरतमंदों के बीच खाना बांट रही है। जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रही है। कोरोना से लड़ाई में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस की भूमिका इस दिनों बिल्कुल बदली-बदली सी हो गयी है। थानों में केस दर्ज नहीं हो रहे हैं। पटना के थानों में जहां मारपीट-लूटपाट के मामलों की भरमार होती थी वहां इक्का-दुक्का चोरी के मामले ही सामने आ रहे हैं। 


इधर अगर लॉकडाउन के बीच कुछ घरेलू विवाद के मामले जरूर सामने आ रहे हैं। पति-पत्नी या फिर सास-बहू का झगड़ा देखने को मिल रहा है। हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस को सूचित जरूर किया जा रहा है पर ज्यादातर मामलों का निपटारा भी लोग खुद से ही कर ले रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घरेलू विवाद के मामलों में पुलिस केस दर्ज नहीं हो रहा। 'जान है तो जहान है' वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। लोगों को आज के वक्त क्रिमिनल से ज्यादा कोरोना से डर लग रहा है। 


टैग्स