ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

कोरोना संकट के बीच केंद्रीय टीम आज आएगी बिहार, राज्य सरकार की तैयारियों और हालात का लेगी जायजा

PATNA : बिहार में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए केंद्रीय टीम आज पटना पहुंच रही है। राज्य में कोरोना वायरस की रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने 2 दिन पहले स्पेशल टीम को बिहा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के बेकाबू हालात को देखते हुए केंद्रीय टीम आज पटना पहुंच रही है। राज्य में कोरोना वायरस की रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने 2 दिन पहले स्पेशल टीम को बिहार भेजने का फैसला किया था। स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल के नेतृत्व में केंद्रीय टीम आज पटना पहुंचेगी और राज्य सरकार की तैयारियों के साथ-साथ मौजूदा हालात का जायजा लेगी।


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में आयेगी टीम
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम बनायी है जो बिहार का दौरा करेगी. इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ. एस के सिंह और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिसीन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल शामिल हैं. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार बिहार सरकार के साथ समन्वय बनाकर इससे निपटने की ऱणनीति तैयार करना चाहती है. ऐसे में बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखने और इलाज के इंतजाम के निरीक्षण के लिए केंद्रीय दल को भेजने का निर्णय लिया गया है. केंद्र सरकार की ये टीम आज बिहार आ रही है. केंद्रीय टीम बिहार सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कोरोना के हालत की समीक्षा करेगी. टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार बिहार को मदद देने पर भी फैसला करेगी.

टैग्स