ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

गया पहुंची केंद्रीय टीम, मीटिंग के बाद कंटेनमेंट जोन का किया दौरा

GAYA : बिहार में कोरोना महामारी की जमीनी हकीकत को जानने पहुंची केंद्रीय टीम गया पहुंच चुकी है। केंद्रीय टीम ने गया पहुंचकर जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की है। केंद्रीय ट

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना महामारी की जमीनी हकीकत को जानने पहुंची केंद्रीय टीम गया पहुंच चुकी है। केंद्रीय टीम ने गया पहुंचकर जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की है। केंद्रीय टीम के साथ सर्किट हाउस में हुई बैठक में गया के डीएम, सिविल सर्जन, एएनएम एनएमएमसीएच के अधीक्षक और एसएसपी भी मौजूद रहे हैं। केंद्रीय टीम ने गया में कोरोना मरीज से निपटने के लिए किए गए इंतजामों पर फीडबैक लिया है। 



बैठक के अलावा केंद्रीय टीम ने गया शहर के पीरमंसूर रोड और जीबी रोड इलाके में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का दौरा भी किया है। कंटेनमेंट जोन में मुस्तैदी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं साथ ही साथ कोरोना को ट्रैक करने के लिए कैसे सिस्टम डिवेलप किया जाए इस पर गाइडलाइन भी दिया है। 


इससे पहले रविवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई लंबी बैठक के दौरान केंद्रीय टीम ने बिहार में कोरोना से मुकाबले के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों ने केंद्रीय टीम को जो जानकारी उस पर सेंट्रल टीम ने संतुष्टि नहीं जताई है। सूत्रों की माने तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल के नेतृत्व में आई केंद्रीय टीम ने राज्य के अधिकारियों को साफ तौर पर कह दिया है कि कोरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए जिस मॉडल पर बिहार आगे बढ़ रहा है वह उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं देगा। मुंबई और दिल्ली मॉडल को अपनाने का सुझाव केंद्रीय टीम ने दिया है।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता