ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

कोरोना का असर: पटना में नही निकाली जायेंगी रामनवमी शोभा यात्रायें, आयोजकों ने कार्यक्रम को रद्द किया

PATNA: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस दफे रामनवमी के मौके पर पटना में कहीं भी रामनवमी शोभा यात्रा नहीं निकाली जायेगी. पटना के 40 स्थानों से शोभा यात्रा निकलनी थी और शहर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस दफे रामनवमी के मौके पर पटना में कहीं भी रामनवमी शोभा यात्रा नहीं निकाली जायेगी. पटना के 40 स्थानों से शोभा यात्रा निकलनी थी और शहर के डाकबंगला चौराहे पर मुख्य कार्यक्रम होना था. आयोजकों ने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं.


2 अप्रैल को होने वाला रामनवमी समारोह रद्द


पटना के श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के संयोजक विधायक नितिन नवीन ने आज ये घोषणा की. नितिन नवीन ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करने का आह्वान किया है. प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर आज पटना के सभी रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजकों के साथ बैठक की गयी. बैठक में फैसला लिया गया कि पटना शहर के किसी स्थान से राम नवमी शोभा यात्रा नहीं निकाली जायेगी.


विधायक नितिन नवीन ने कहा कि रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभा यात्राओं के अभिनंदन के लिए शहर के डाकबंगला चौराहे पर मुख्य समारोह का आयोजन होना था. उसे भी रद्द कर दिया गया है.


गौरतलब है कि पिछले कई सालों से पटना में रामनवमी शोभा और उनके अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित होता रहा है. उसके मुख्य आयोजक विधायक नितिन नवीन होते हैं. वहीं, डाकबंगला चौराहे पर होने वाले राम नवमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत लगभग सभी पार्टियों के नेता शामिल होते रहे हैं. लेकिन इस दफे कोरोना वायरस के कारण रामनवमी समारोह को ही रद्द कर दिया गया है.


टैग्स