ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : कोरोना जांच से बचने के लिए स्टेशन पर भगदड़, बिना टेस्ट कराये ही भाग गए महाराष्ट्र से आये सैकड़ों लोग

BUXAR : बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना की रफ़्तार के मद्देनजर बिहार सरकार ने अलग-अलग राज्यों से लौट रहे लोगों की जांच स्टेशन या एयरपोर्ट पर करना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में बक्सर जि

बिहार : कोरोना जांच से बचने के लिए स्टेशन पर भगदड़, बिना टेस्ट कराये ही भाग गए महाराष्ट्र से आये सैकड़ों लोग
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार में तेजी से बढ़ती कोरोना की रफ़्तार के मद्देनजर बिहार सरकार ने अलग-अलग राज्यों से लौट रहे लोगों की जांच स्टेशन या एयरपोर्ट पर करना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में बक्सर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें लोग कोरोना की जांच से बचने के लिए स्टेशन परिसर से बाहर भागते नजर आ रहे हैं. 


जाहिर है कि कोरोना को लेकर लोगों के मन में काफी डर बैठ गया है. ऐसे में बक्सर से सामने आई यह तस्वीरें काफी चिंताजनक हैं. एक तो वीडियो साफ़-साफ़ देखा जा सकता है कि न लोग सही से मास्क का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन करते दिख रहे हैं. इस भगदड़ में कई छोटे बच्चों को भी देखा जा सकता है.   


स्टेशन पर मौजूद अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही थी जब वो स्टेशन से बाहर निकल रहा था. इस दौरान उसे एक स्वास्थ्यकर्मी ने रोकते हुए बाहर जाने से पहले कोविड-19 टेस्ट करने को कहा. तो वह भागकर स्टेशन परिसर से बाहर जाने लग गया. अधिकारी ने कहा कि यह रोजाना की घटना हो गई है. 


इतना ही नहीं जब यात्रियों को बाहर जाने से रोका, तो वे बहस करने लगे. घटना के समय स्टेशन पर कोई पुलिसकर्मी नहीं थे. बाद में, एक पुलिसकर्मी आईं और उन्होंने कहा कि वह अकेले होने की वजह से असहाय हैं. गौरतलब है कि देश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए बक्सर जिला प्रशासन कई तरह के हथकंडे अपना रहा है. उसके बावजूद भी लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं. 


वहीं कोरोनासे प्रभावित मुंबई, पुणे और दिल्ली से ट्रेनों के जरिए रोजाना बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंच रहे हैं. ये सभी बेरोजगारी और लॉकडाउन के डर से वापस घर लौट रहे हैं. देश में कोविड-19 मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है. इससे मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसे शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.