ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

कोरोना जांच की रफ्तार में शिवहर नंबर 1, अन्य जिलों के मुकाबले संक्रमण दर भी कम

SHIVHAR : डीएम अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के बेहतर कार्य से कोरोना के जांच मे शिवहर जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं जनसंख्या के अनुसार

कोरोना जांच की रफ्तार में शिवहर नंबर 1, अन्य जिलों के मुकाबले संक्रमण दर भी कम
First Bihar
2 मिनट

SHIVHAR : डीएम अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के बेहतर कार्य से कोरोना के जांच मे शिवहर जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं जनसंख्या के अनुसार कोरोना जांच करने और सबसे कम संक्रमण दर में शिवहर जिला पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है.


आसपास के जिले शिवहर से काफी पीछे है. डीएम अवनीश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी के सहयोग से कोरोना पर जीत हासिल करने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है. डीएम ने जिलावासियों से मास्क का इस्तेमाल करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की अपील की है.


उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भले ही जिले में संक्रमण दर बाकी जिलों के मुकाबले कम हैं लेकिन संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है. लोगों को एहतियात बरतने की करूरत है नहीं तो वापस से संक्रमण की चैन बन्ने में समय नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में कोई रियायत नहीं मिलेगी. वरीय पदाधिकारी लगातार कंटेनमेंट जोन की निगरानी कर रहे हैं और यदि कोई नियम तोड़ते हुए पाया जाता है तो उसे दंडित भी किया जाएगा. 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Manoj

FirstBihar संवाददाता