ब्रेकिंग
Bank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेल

Corona : बिहार में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, ओमिक्रॉन से 10 गुना अधिक खतरनाक है BA.12, स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी

PATNA : बिहार में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है। पटना के IGIMS में डिटेक्ट नया स्ट्रेन BA.12 तीसरी लहर के BA.2 वैरिएंट से 10 गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इ

Corona : बिहार में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, ओमिक्रॉन से 10 गुना अधिक खतरनाक है BA.12, स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का नया वैरिएंट मिलने से हड़कंप मच गया है। पटना के IGIMS में डिटेक्ट नया स्ट्रेन BA.12 तीसरी लहर के BA.2 वैरिएंट से 10 गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इस नए वैरिएंट के मामले देश में काफी कम हैं, दिल्ली में इसके एक-दो मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो BA.12 सबसे पहले US में डिटेक्ट हुआ था। ऐसे में बिहार में इस वैरिएंट के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है।


IGIMS की माइक्रोबायोलॉजी की HOD प्रोफेसर नम्रता कुमारी के मुताबिक नए मामलों की संख्या कम होने के कारण पिछले दो महीने तक सीक्वेंसिंग का काम बंद था। लेकिन देश में अचानक से कोरोना के मामले बढ़े तो सैंपल की सीक्वेंसिंग की गई। सीक्वेंसिंग के लिए आए 13 सैंपल में से एक में चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। 12 सैंपल में BA.2 मिला है, लेकिन एक में BA.12 मिला है, जो ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 से 10 गुना ज्यादा खतरनाक है।


जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद से ही संक्रमित शख्स की केस स्टडी खंगाली जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के एन वैरियंट XE और BA.12 के बारे में अधिक डाटा उपलब्ध नहीं है, लेकिन दुनिया में कई जगह पहले से BA.12 डिटेक्ट किया जा चुका है। IGIMS में इस नए वैरिएंट के डिटेक्ट होने से राज्य में बड़ा खतरा माना जा रहा है, क्योंकि अभी तक कोरोना के वायरस को लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग नहीं हुई थी। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान की डॉक्टर नम्रता कुमारी का कहना है कि भले ही इस वैरिएंट की संक्रामकता अधिक बताई जा रही हो लेकिन नए वैरिएंट से अभी घबराने की आवश्यकता नहीं है।

टैग्स