ब्रेकिंग
बिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांच

कोरोना बंदी में छात्रों को पढ़ाने वाला कोचिंग सील, पटना जिला प्रशासन ने लिया एक्शन

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार का गाइडलाइन नहीं मानने वाले पटना के एक कोचिंग संस्थान को सील कर दिया गया है। पटना के कंकड़बाग स्थित इंजीनियरिंग एकेडमी को प्रशासन ने गुरुवार

कोरोना बंदी में छात्रों को पढ़ाने वाला कोचिंग सील, पटना जिला प्रशासन ने लिया एक्शन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार का गाइडलाइन नहीं मानने वाले पटना के एक कोचिंग संस्थान को सील कर दिया गया है। पटना के कंकड़बाग स्थित इंजीनियरिंग एकेडमी को प्रशासन ने गुरुवार को सील कर दिया। कोचिंग संचालक के खिलाफ आपदा अधिनियम के उल्लंघन के मामले में कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकारने शिक्षण संस्थानों को 18 अप्रैल तक बंद कर दिया है। इसके बावजूद कंकड़बाग स्थित एक कोचिंग संस्थान संचालित किया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को दी। डीएम ने तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों को वहां छापेमारी करने का आदेश दिया। मौके पर कोचिंग में छात्र पढ़ते पकड़े गए। डीएम के आदेश पर कोचिंग को सील कर दिया गया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिस वक्त जिला प्रशासन की टीम पहुंची उस वक़्त कोचिंग में लगभग 200 छात्र पढ़ाई कर रहे थे।


डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शहर में इसकी सघन चेकिंग की जाए कि कहीं चोरी-छिपे कोचिंग या अन्य शिक्षण संस्थान को तो नहीं संचालित किया जा रहा है। बुधवार को पटना में 9 टू 9 सुपर मार्केट को भी सील किया गया था।