ब्रेकिंग
‘भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के पेंशन देंगे’, बांकीपुर उपचुनाव के बीच तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोकCJP प्रदर्शन में बल प्रयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पैलेट गन से लेकर पत्रकारों-वकीलों पर हमले तक... उठे गंभीर सवालबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसी‘भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के पेंशन देंगे’, बांकीपुर उपचुनाव के बीच तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोकCJP प्रदर्शन में बल प्रयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पैलेट गन से लेकर पत्रकारों-वकीलों पर हमले तक... उठे गंभीर सवालबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजश्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; इस ऑल राउंडर की हुई वापसी

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार

PATNA : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है. सदानंद सिंह की तबीयत से बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी और आखिरकार आज उन्होंने अंतिम सांस ली है. बिहार कांग्रे

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है. सदानंद सिंह की तबीयत से बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी और आखिरकार आज उन्होंने अंतिम सांस ली है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने उनके निधन की जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया है.


सदानंद सिंह 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे. वह 1990 से 1993 तक जिला कांग्रेस कमेटी, भागलपुर के अध्यक्ष रहे. वह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी रहे. वह करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे.


सदानंद सिंह की गिनती बिहार के सबसे अनुभवी कांग्रेसी नेताओं में होती रही. वह भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से 12 बार चुनाव लड़े जिसमें से 9 बार जीत हासिल की. सदानंद सिंह के नाम सबसे ज्यादा बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 2015 में वह कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बावजूद अपनी सीट बचाने में सफल रहे थे.



सदानंद सिंह के निधन की खबर आने के साथ बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सदानंद बाबू की कमी हमेशा खलेगी.