ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

कांग्रेस की बढ़ी टेंशन ! लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धू; बताई ये बड़ी वजह

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग कल शाम तारीखों का एलान करने वाला है। इससे ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांगेस के बड़े नेतानवजोत सिंह सिद्धू ने स्पष्ट कर दिया है कि व

कांग्रेस की बढ़ी टेंशन ! लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सिद्धू; बताई ये बड़ी वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग कल शाम तारीखों का एलान करने वाला है। इससे ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांगेस के बड़े नेतानवजोत सिंह सिद्धू ने स्पष्ट कर दिया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिद्धू का कहना है, ‘अगर मुझे लोकसभा में जाना होता तो मैं कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ लिया होता।’


दरअसल,  सिद्धू की इस घोषणा से कांग्रेस की चिंताएं बढ़ने वाली हैं क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि कांग्रेस सिद्धू को पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी। ऐसे में सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस यह चाह रही थी कि अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़ेंगे तो अपनी सीट पर ही फोकस करेंगे।


इससे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की चर्चा को कोरी बकवास बताया। साथ ही कहा कि वह बीजेपी या आम आदमी पार्टी में नहीं जाने वाले हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था। सिद्धू ने कहा, ‘मैं आपको एक बात बता सकता हूं कि किसने मुझसे संपर्क किया था। 


भगवंत मान साहब मेरे पास आए थे। अगर वह बताएंगे तो मैं उन्हें वह जगह भी बता दूंगा (जहां वह मुझसे मिले थे)। उन्होंने मुझसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा देंगे तो मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं। उन्होंने मुझसे यह भी कहा कि अगर आप AAP में शामिल होते हैं तो भी मैं आपका सहायक बनने के लिए तैयार हूं।’ सिद्धू ने दावा किया कि उन्होंने मान से कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति प्रतिबद्ध हैं और वह उन्हें नहीं छोड़ सकते।