ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

CO साहब के ऑफिस में चल रही थी रंगरेलियां, लोगों ने लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा

JAHANABAD : जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीओ ऑफिस में रंगरेलिया मनाते लड़का-लड़की को रंगे हाथ पकड़ा गया है। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों को कमरे में बंद कर दिया बाद में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

JAHANABAD : जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीओ ऑफिस में रंगरेलिया मनाते लड़का-लड़की को रंगे हाथ पकड़ा गया है। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों को कमरे में बंद कर दिया बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। 


जिले के मोदनगंज प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय से ये बड़ी खबर सामने आ रही है जहां  ऑफिस में कार्यरत युवक राम प्रवेश कुमार  एक लड़की के साथ रंगरेलिया मनाते रंगे हाथ पकड़ा गया। आज छुट्टी के दिन वह एक लड़की के साथ अंचल कार्यालय में पहुंचा था। दोनों ऑफिस के अंदर काफी देर से मौजूद थे जिसकी भनक गांव वालों को लग गयी। सब ने मिलकर एक साथ धावा बोल दिया और दोनों को कमरे में कैद कर लिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया। ओकरी ओपी पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक राम प्रवेश कुमार अंचल कार्यालय में बेल्ट्रान की तरफ से पिछले कई सालों से कार्यरत है। युवक के कारनामे किसी से छिपे नहीं थे। इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को भी काफी दिनों से थी । और लोग इसी ताक में लगे हुए थे ।आज जैसे ही लोगों को  सूचना मिली कि दोनों अंचल ऑफिस पहुंचे हैं। आसपास के लोगो ने मौक पर पहुंच कर रंगे हाथों धर दबोचा। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान काफी देर तक अंचल कार्यालय पर तमाशा चलता रहा।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता