ब्रेकिंग
बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’बिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’

मंदिरी में बोले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने कंधा पकड़कर मुझे बिहार की गद्दी पर बिठाया

पटना के मंदिरी में बांकीपुर उपचुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार की गद्दी तक पहुंचाया। उन्होंने नीरज कुमार के लिए वोट मांगे और शिक्षा, सरकारी स्कूल, 551 मॉडल स्कूल व 211 डिग्री कॉलेज समेत कई योजनाओं..

बिहार न्यूज
बांकीपुर की जनता से मांगा वोट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव होने वाले हैं, बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार के लिए वोट मांगने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के मंदिरी इलाके में पहुंचे थे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने मंच से कहा कि नीतीश कुमार ने हमे कंधा पकड़कर बिहार के मुख्यमंत्री के गद्दी पर पहुंचाने का काम किया। एनडीए 5 दलों की पार्टी है। हम पांचों पांडव मिलकर बिहार के विकास का काम कर रहे हैं। 


सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि मंदिरी दूसरी बार आया हूं। इससे पहले मंदिरी नाले पर बनी सड़के के उद्घाटन के मौके पर यहां आया था और आज बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने आया हूं। सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि एक जमाना था जब इस इलाके में गांव हुआ करता था। लेकिन आज फोरलेन बनने के बाद मंदिरी अब गांव नहीं शहर बन गया। 


उन्होंने आगे कहा किनरेंद्र मोदी जी को विकसित भारत बनाने का संकल्प दिया है। नीतीश कुमार के समृद्व बिहार का सपना दिया है। मोदी और नीतीश के सपनों को साकार करने का काम किया जाएगा। आज हमारे सरकार का सौ दिन हुए है, यह सरकार जनता की सरकार की सरकार है। जनता के लिए काम करना है। बिहार में सरकार जनता के कारण बनी हैं, क्योंकि आपने वोट दिया था. 


उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि अगले पांच वर्षों में जितने भी सांसद, विधायक, डीएम, एसपी और अधिकारी है, जो अपने बच्चों को कॉन्भेंट स्कूल में पढ़ाते हैं हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि ये सभी कॉन्भेंट से बच्चों का नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में नाम लिखाएंगे। 


हमने नाईट क्लास भी शुरू किया है। रात के 11 बजे भी आप ऐप के माध्यम से अपने बच्चों के लिए शिक्षक खोजेंगे तो शिक्षक ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगे और आपके बच्चों को पढ़ाएंगे। बिहार के विकास के लिए आपका साथ चाहिए। बांकीपुर उपचुनाव में नीरज कुमार को वोट देकर उन्हें जीताने का काम करें।  


उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश का सपना साकार होगा। नीतीश जी ने मुझे बिहार की गद्दी पर बिठाया। शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए। कंप्यूटर से लेकर एआई तक की पढ़ाई हो रही है। हमने 551 मॉडल स्कूल खोलने का काम किया। बिहार में खुला 211 डिग्री कॉलेज। बच्चे नीट, जेईई की तैयारी के लिए कोटा नहीं जाएंगे।