ब्रेकिंग
बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिमुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे मधुबनी, कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, SSB कैंप में इंडो-नेपाल सुरक्षा पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मधुबनी के राज पैलेस स्थित कामाख्या मंदिर में मिथिला परंपरा से पूजा-अर्चना की। इसके बाद SSB कैंप में इंडो-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक की।

बिहार न्यूज
मिथिला परंपरा से की पूजा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मधुबनी पहुंचे। राज पैलेस स्थित कामाख्या मंदिर में उन्होंने मिथिला परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में आरती भी की और राज्य में अमन-शांति और तेजी से विकास की कामना की।


पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महेंद्र राम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सम्मानित किया।


इसके बाद मुख्यमंत्री एसएसबी कैंप पहुंचे, जहां इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा और बैठक की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीपैड पहुंचे। वहां से वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनगर प्रखंड के पिलखवार गांव के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री पिलखवार गांव में आयोजित श्राद्ध कर्म में शामिल होंगे।