ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

जब महिलाओं से घिरे मुख्यमंत्री तो लगे नारे.. 'दो हजार पच्चीस-फिर से नीतीश'

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने उनका जमकर स्वागत किया और 'दो हजार पच्चीस, फिर से नीतीश' के नारे लगाए।

जब महिलाओं से घिरे मुख्यमंत्री तो लगे नारे.. 'दो हजार पच्चीस-फिर से नीतीश'
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Patna News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिलाओं ने उनका जमकर स्वागत किया और 'दो हजार पच्चीस, फिर से नीतीश' के नारे लगाए। यह चुनावी साल है और बिहार में महिलाओ के लिए कई सारी घोषणाएं की गई है। महिलाओं के लिए उन्होंने कई योजनाएं चलाई है और बिहार महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रहा है। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आप लोगों के लिए क्या-क्या किया है, इसे बताने की जरूरत नहीं है। बिहार में महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। जीविका दीदियां आज गांव-गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं हैं। आज बिहार में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। 


भारती मेहता की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपको तो हमने अध्यक्ष बना ही दिया है। अब आप इन लोगों को आगे बढ़ाइए। 2005 से पहले महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ था। किसी को महिलाओं के उत्थान और विकास की चिंता थी ही नहीं। शाम को घर से भी नहीं निकल पाती थीं। आज माहौल बदला है। महिलाएं देर रात तक सड़कों पर बेखौफ घूमतीं हैं। कहीं भी डर भय का माहौल नहीं है। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण के साथ पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया है। आज महिलाएं पूर्ण आत्मविश्वास से प्रदेश की तरक्की में योगदान दे रहीं हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता