ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सीएम नीतीश ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाट

सीएम नीतीश ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था कराने मे जुटी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों की निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।


सीएम नीतीश ने स्टीमर पर सवार होकर खुद सभी घाटों पर जा-जाकर जिला प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएम के साथ विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दीघा घाट से लेकर गायघाट तक गंगा घाटों को उन्होंने देखा गया। सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।


बता दें कि आगामी 17 नवंबर से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत की शुरुआत हो रही है। 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। 18 नवंबर को खरना पूजा होगी। वहीं 19 नवंबर को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 20 नवंबर को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। पटना जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र के करीब एक सौ गंगा घाटों पर छठ को लेकर तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही खतरनाक घाटों की सूची जारी की जाएगी।


सभी घाटों पर बैरिकेटिंग की जा रही है। वॉच टावर के साथ साथ लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। नियंत्रण कक्ष, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था और मेडिकल कैंप के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। छठ व्रति के रात में घाट पर ही रूकने की व्यवस्था की जा रहे हैं। रात में घाट पर रूकने वाले छठ व्रतियों के लिए बड़े घाटों पर शेड का निर्माण कराया जा रहा है। निगरानी के लिए सभी घाटों पर CCTV भी लगाए जा रहे हैं। किसी भी छठ व्रति और घाट पर पहुंचने वाले लोगों को असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।


सीएम नीतीश ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश


सीएम नीतीश ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश


सीएम नीतीश ने पटना के छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें