ब्रेकिंग
दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार के छात्रों के लिए बड़ा मौका! 6वीं से 12वीं तक के बच्चों की होगी टैलेंट परीक्षा, मिलेगा लैपटॉप और 5000 रुपये तक इनाम✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

सीएम नीतीश ने लगवाया कोरोना का टीका, IGIMS में लिया पहला डोज

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दोपहर 1 बजे पटना स्थित IGIMS में कोरोना की वैक्सीन ली. टीका लेने के आधे घंटे तक अब मुख्यमंत्री को अंडर ऑब्जरवेशन रखा जाएगा. आपको

सीएम नीतीश ने लगवाया कोरोना का टीका, IGIMS में लिया पहला डोज
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दोपहर 1 बजे पटना स्थित IGIMS में कोरोना की वैक्सीन ली. टीका लेने के आधे घंटे तक अब मुख्यमंत्री को अंडर ऑब्जरवेशन रखा जाएगा. आपको बता दें कि बर्थडे के दिन कोरोना का टीका लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार के लोगों को एक सकारात्मक संदेश दिया है.


जानकारी के अनुसार, सीएम के साथ बिहार के दोनों उप मुख्यमंतत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है. इनके अलावा दो अन्य मंत्रियों के भी टीकाकरण की बात सामने आ रही है. मुख्यमंत्री के टीकाकरण के समय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल मंत्री, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई लोग मौजूद थे. 


आपको बता दें कि कल बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पटना में प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी दी थी कि बिहार के मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के ख़ास अवसर पर कोरोना वैक्सीन का टीका लेंगे. उन्होंने बताया था कि सोमवार को एक बजे दोपहर में आईजीआईएमएस में कोरोना का टीका लेंगे. उन्होंने जानकारी दी थी कि बिहार में कोरोना के टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत होते ही 60 साल से ऊपर के लोगों को भी कोरोना का टीका दिया जायेगा.


जानकारी हो कि बिहार सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन को फ्री कर दिया है. राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक उसकी तरफ से चिन्हित किए गए 50 प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के टीके मुफ्त दिए जा रहे हैं. आपको बता दें कि सरकार ने 20 नवंबर 2020 को कैबिनेट के फैसले में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी कि राज्य में लोगों को मुफ्त कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी.


राजधानी पटना के 4 सरकारी अस्पतालों में आज से टीका लिया जा रहा है. पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध है. बता दें कि राज्य सरकार ने तीसरे चरण में 1.21 करोड लोगों को टीका देने का लक्ष्य तय किया है. इसमें तकरीबन 1.10 करोड़ लोग 59 वर्ष के ऊपर के हैं वही 20 लाख ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अलग-अलग तरह की बीमारियां हैं और उन्हें कोरोना का टीका देने का फैसला किया गया है.