ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

सुशांत केस में सही था बिहार सरकार का एक्शन, CM नीतीश ने कहा- अब मिलेगा न्याय

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आज इस पर फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि इस केस की जांच सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आज इस पर फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि इस केस की जांच सीबीआई करेगी. 

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा. कोर्ट के इस फैसले से यह साफ हो गया कि बिहार सरकार की पूरी प्रक्रिया सही थी. 

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि 'आज माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा पटना में दर्ज कराए गए मामले पर बिहार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई एवं बिहार सरकार द्वारा इस मामले को CBI को सौंपने के निर्णय को विधि सम्मत एवं उचित ठहराया गया है. कुछ लोग इसे राजनीतिक रूप देना चाह रहे थे जबकि राज्य सरकार का मानना था कि इसका संबंध न्याय से है. मुझे भरोसा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद CBI यथाशीघ्र इस मामले की जांच करेगी और शीघ्र न्याय मिल सकेगा.' 

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूर 14 जून को अपने बांद्र स्थित घर में मृत पाए गए थे. जिसके बाद उनके पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में मामला दर्ज कराया था.