ब्रेकिंग
‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति

सीएम नीतीश ने डायल 112 का किया उद्धघाटन, कॉल करते ही मिलेगी मदद

PATNA : आपातकाल की स्थिति में मदद के लिए डायल 112 सेवा शुरू की गई है. इस फोन नंबर पर कॉल करने पर फौरन मदद मिलेगी. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज डायल 112 की शुरुआत की. इमर्जेंस

सीएम नीतीश ने डायल 112 का किया उद्धघाटन, कॉल करते ही मिलेगी मदद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आपातकाल की स्थिति में मदद के लिए डायल 112 सेवा शुरू की गई है. इस फोन नंबर पर कॉल करने पर फौरन मदद मिलेगी. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज डायल 112 की शुरुआत की. इमर्जेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के लिए राजवंशीनगर के पास 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका सीएम नीतीश ने उद्धघाटन किया. अब शहर के विभिन्न इलाकों में डायल 112 लिखी पुलिस की गाड़ियां अलग अलग जगहों पर पहले से मुस्तैद रहेंगी. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डायल 112 की शुरुआत से पहले इसका जायजा लिया. पुलिस प्रसाशन ने इसके बारे में विस्तार से सीएम नीतीश को जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को कई निर्देश दिए. फिलहाल जिला मुख्यालय वाले शहरों को ही डायल 112 की सेवा का लाभ मिलेगा. डायल 112 की सेवा देने के लिए जिला मुख्यालय वाले शहरों में जरूरी वाहन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं. डायल 112 के लिए विशेष बोलेरो गाडिय़ां मंगाई गई हैं, जो जीपीएस समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. 


इमरजेंसी की स्थिति में डायल 112 पर कॉल करने पर 15 मिनट में पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी. अभी डायल 100 या 101 पर किए जाने वाले कॉल भी इसी कमांड एंड कंट्रोल रूम को ट्रांसफर होंगे. मुख्यमंत्री आज मोबाइल डेटा टर्मिनलों और जीपीएस नेविगेशन सिस्टम से लैस 400 इमरजेंसी रेस्पॉन्स व्हीकल को भी हरी झंडी दिखा दी है. इसके बाद अब टोल-फ्री नंबर को पुलिस, दमकल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं से जोड़ दिया गया है. 24x7 सर्विस के लिए 100 कॉल अटेंड करने वाले सेंटर में तीन शिफ्टों में काम करेंगे.

टैग्स